ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट पर राहुल-स्मृति की बीच शायराना वार-पलटवार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी के बीच एक बार फिर ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष के भूख वाले शेर पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को खुदगर्ज बताया है। स्मृति इरानी ने ट्वीट कर लिखा,”
“ऐ सत्ता की भूख -सब्र कर, आँकड़े साथ नहीं तो क्या
खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे।”
ऐ सत्ता की भूख -सब्र कर, आँकड़े साथ नहीं तो क्या
खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे https://t.co/aCrbhZLCaX
— Smriti Z Irani (@smritiirani) October 14, 2017
बता दें कि राहुल ने शुक्रवार को हिंदी के मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की एक कविता के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें पायदान पर खिसकने को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर शायराना अंदाज में हमला बोला था। राहुल के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया,
” भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ।आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दा।”
भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ
आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ
– दुष्यंत कुमार
https://t.co/JxewmoSfHh— Office of RG (@OfficeOfRG) October 13, 2017
गौरतलब है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि भारत में सबसे ज्यादा लोग भुखमरी के शिकार हैं और आज भी लोग भूखे पेट सोते हैं। 119 देशों में भारत 100वें पायदान पर है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का स्कोर 31.4 है, जो कि ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है।रिपोर्ट के मुताबिक चीन 29वीं , नेपाल 72वीं , म्यांमार 77वीं, श्रीलंका 84वीं और बांग्लादेश 88वीं रैंक पर है। साल 2014 की रैकिंग में भारत 55वें पायदान पर था।
