You are here

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट पर राहुल-स्मृति की बीच शायराना वार-पलटवार

हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें नंबर की रैंकिंग पर होने के बाद राहुल और स्मृति के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई।

Rahul-Smriti Twitter shayari War over India's Global Hunger Index Ranking 2017 Breaking News आज की रिपोर्ट समाचार सोशल मीडिया से 

हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें नंबर की रैंकिंग पर होने के बाद राहुल और स्मृति के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी के बीच एक बार फिर ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष के भूख वाले शेर पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को खुदगर्ज बताया है। स्मृति इरानी ने ट्वीट कर लिखा,”

“ऐ सत्ता की भूख -सब्र कर, आँकड़े साथ नहीं तो क्या 
खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे।”

बता दें कि राहुल ने शुक्रवार को हिंदी के मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की एक कविता के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें पायदान पर खिसकने को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर शायराना अंदाज में हमला बोला था। राहुल के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया,

” भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ।आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दा।”

 

गौरतलब है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि भारत में सबसे ज्यादा लोग भुखमरी के शिकार हैं और आज भी लोग भूखे पेट सोते हैं। 119 देशों में भारत 100वें पायदान पर है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का स्कोर 31.4 है, जो कि ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है।रिपोर्ट के मुताबिक चीन 29वीं , नेपाल 72वीं , म्यांमार 77वीं, श्रीलंका 84वीं और बांग्लादेश 88वीं रैंक पर  है। साल 2014  की रैकिंग में भारत 55वें पायदान पर था।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment