फीफा अंडर 17 फुटबॉल विश्वकप:भारतीय टीम का विश्वकप में सफ़र पर लगा विराम
इस हार के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में सबसे नीचे चौथे स्थान पर रहीं।
इस हार के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में सबसे नीचे चौथे स्थान पर रहीं।
भारतीय टीम को फीफा अंडर-17 विश्व कप के अपने तीसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।घाना ने मेजबान भारत को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में 4-0 से मात दी।इससे पहले भारतीय टीम को अमेरिका से 3-0 और कोलंबिया से 2-1 के अंतर से मात मिली थी ।घाना ने जीत दर्ज करके फीफा अंडर-17 विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।इस हार के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में सबसे नीचे चौथे स्थान पर रहीं।
भारत ने पहले हाफ में अपनी विपक्षी टीम को कुछ टक्कर जरूर दी, लेकिन दूसरे हाफ में वह पूरी तरह से मेहमानों के दबाव में दिखी।घाना ने पहले हाफ में एक गोल किया जबकि दूसरे हाफ में तीन गोल दागे।घाना की तरफ से कप्तान एरिक अइयाह ने 43वें और 52वें मिनट में दो गोल किए।उनके अलावा 86वें मिनट में रिचर्ड डॉनसो ने और 87वें मिनट में इम्मेनुएल टोकु ने गोल किए।
भारतीय टीम फीफा अंडर 17 फुटबॉल विश्वकप प्रतियोगिता से जरूर बाहर हो गई लेकिन टीम के प्रेरणादायी प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।उम्मीद है कि अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी फुटबॉल को भारत में क्रिकेट जैसा लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।



