You are here

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच: ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों 5 साल बाद टी-20 मैच में हारी टीम इंडिया

Australia beat India by 8 wickets to level series 1-1 Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम,गुआहाटी में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है।इसी के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 साल बाद टीम इंडिया को किसी टी-20 मैच में हराया है।सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 13 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और उसके गेंदबाजों ने कप्तान फैसले को सही साबित करते हुए भारत को 20 ओवरों में 118 रनों पर ही ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया   के और से अपना दूसरा मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन दे कर 4 विकेट लिए।उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का ख़िताब मिला। बेहरेनडोर्फ के अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जांपा ने दो विकेट लिए. नाथन कल्टर नाइल, एंड्रयू टाई और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली।जबकि बुमराह रन आउट हुए। मेजबान टीम की तरफ केदार जाधव ने 27 ,हार्दिक पांड्या ने 25 रन और धोनी ने 13 रन  बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रहीं । टीम के दो विकेट महज 13 रन पर गिर गए। जसप्रीत बुमराह ने वार्नर (2)और भुवनेश्वर कुमार ने फिंच(8) को आउट किया। हालांकि इसके बाद हैड(48) और हैनिरक्स(62) ने पारी को संभाला और दिए गए लक्ष्य को 27 बॉल शेष रहते प्राप्त कर लिया।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment