You are here

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की वजह से इस महिला ने जीते 50 लाख रुपये!

सोनी टीवी पर प्रसारित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति ‘ पर लाखों रुपये जीतना नई बात नहीं है।लेकिन सीजन 9 के जिस सवाल के सही जवाब ने 10वीं पास मीनाक्षी जैन को  50 लाख रुपये जीतने में मदद की उसकी चर्चा बीजेपी के बड़े बड़े नेता कर रहे है ।

दरअसल, मुंबई की रहने वाली मीनाक्षी जैन ने केबीसी के सीजन 9 में 13 सवाल का जवाब दे कर 25 लाख जीत चुकीं थी। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने 14वां सवाल पूछां , ‘क्विट इंडिया यानी भारत छोड़ों नारे का इजाद इनमें से किस स्‍वतंत्रता सेनानी ने किया था?’ इसके चार विकल्‍प इस प्रकार थे- अरुणा आसफ अली, धोंडो केशव कर्वे, खान अब्दुल गफ्फार खान और युसूफ मेहर अली।अमिताभ ने जैसे ही इस सवाल को खत्‍म किया, तो मीनाक्षी ने इसका जवाब फटाफट दिया:- युसूफ मेहर अली। उनका जवाब सही था । इसके साथ ही मीनाक्षी ने कहा कि इसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भी किया था और मैंने अपने नोट्स में भी इसे लिखा था।

बीजेपी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने इस विडियो को ट्वीट कर लिखा ,” पीएम श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात ‘ ने दसवीं पास महिला को 50 लाख जितने में मदद किया।”बीजेपी के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने इसे री-ट्वीट भी किया है।

 

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी इस बारे में ट्वीट कर लिखा,” यह एक और उदाहरण है जो बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कितना  लोकप्रिय और प्रभावशाली है।”

आपको बता दें कि 30 जुलाई 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 34वें एपिसोड में भारत छोड़ो का नारा देने वाले स्वतंत्रता सेनानी युसूफ मेहर अली को याद किया था।

Related posts

Leave a Comment