बिग बॉस 11:जुबैर ने सलमान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा सुसाइड का प्रयास कर निकला बिग बॉस से
8 अक्टूबर को सलमान खान ने जुबैर के बुरे व्यवहार और गाली के लिए उन्हें फटकार लगाई थी।
8 अक्टूबर को सलमान खान ने जुबैर के बुरे व्यवहार और गाली के लिए उन्हें फटकार लगाई थी।
कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 11 के घर से बाहर हुए मुंबई के जुबैर खान ने सलमान खान के खिलाफ मुम्बई के एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। एंटोप हिल पुलिस ने इस शिकायत को लोनावला पुलिस को दिया है। क्योंकि बिग बॉस का सेट लोनावला में स्थिति है।जुबैर खान ने शिकायत में सलमान खान पर धमकाने का आरोप लगाया है।जुबैर ने अपनी शिकायत में कहा है, “सलमान ने मुझे नेशनल टीवी पर इंडस्ट्री में काम नहीं करने देने और मारने की धमकी दी और बाहर निकलने पर कुत्ता बनाने की बात कही।”
आप ज़ुबैर की शिकायत की कॉपी यहां नीचे देख सकते हैं।
जुबैर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘मैं सलमान खान के खिलाफ आखिरी तक लड़ूंगा और जिस तरह कलर्स चैनल ने मेरी इमेज खराब की है उसके खिलाफ भी लड़ाई लड़ूंगा। अगर मैं सुसाइड की कोशिश नहीं करता तो मुझे बिग बॉस के घर से निकलने नहीं दिया जाता।‘
जुबैर खान ने फेसबुक पर भी एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखीं।
आपकों बता दे की 8 अक्टूबर को सलमान खान ने जुबैर के बुरे व्यवहार और गाली के लिए उन्हें फटकार लगाई थी।अपनी बेइज्जती से खफा होकर जुबैर से आत्महत्या की कोशिश की और बहुत सारी दवाइयों का एकसाथ सेवन कर डाला।अगले दिन जुबैर को जनता की वोटों के आधार पर घर से बाहर कर दिया गया है।




