You are here

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20: भारत ने 9 विेकेट से जीता मैच,कुलदीप ‘मैन ऑफ द मैच’

कुलदीप यादव को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार मिला।

India Beats Australia by 9 Wickets in 1st T20 Match Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल समाचार 

कुलदीप यादव को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार मिला।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को रांची में खेले गए 3 टी-20 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में 9 विकेट से हरा कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।यह टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 7वीं जीत है।चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार मिला। कुलदीप ने 4 ओवर में 16 रन दे कर 2 विकेट लिया।टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया।ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए। इसके बाद बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया।बारिश रुकने के बाद भारत को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक जीत के लिए 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला जिसे भारत ने 5.3 ओवर में सिर्फ रोहित शर्मा(11) का विकेट खोकर हासिल कर लिया।शिखर धवन 15  और कप्‍तान विराट कोहली 22 रन बनाकर नाबाद रहे

 

पहली बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई स्मिथ की जगह कप्तानी कर रहे डेविड वॉर्नर(8) मैच के पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।इसके बाद फिंच और मैक्‍सवेल ने पारी को संभाला लेकिन मैच के सातवें ओवर में मैक्‍सवेल एक बार फिर युज़वेंद्र चहल के शिकार हुए।इस दौरे में ये चौथी बार मौका है जब चहल ने मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया है।इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे । ऑस्ट्रेलिया के तरफ से एरोन फिंच (42 रन, 30 गेंद, चार चौके, एक छक्‍का) के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो जबकि भुवी, हार्दिक और युजवेंद्र ने एक-एक विकेट लिए।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment