भुवनेश्वर कुमार ने पूरा किया अपना वादा,फोटो शेयर कर बताया कौन है उनकी ‘बेटर हाफ’
पिछली पोस्ट में भुवनेश्वर ने लिखा था कि ‘डिनर डेट। पूरी तस्वीर जल्दी ही पोस्ट करूंगा।'
पिछली पोस्ट में भुवनेश्वर ने लिखा था कि ‘डिनर डेट। पूरी तस्वीर जल्दी ही पोस्ट करूंगा।'
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी गर्लफ्रेंड को फैंस से इंट्रोड्यूस करवाया। पोस्ट में भुवनेश्वर ने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा कि, ‘यह मेरी बेटर हाफ नूपुर नागर।’ भुवी के इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख 71 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
इससे पहले भुवनेश्वर ने 11 मई को एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें साथ में बैठे शख्स की तस्वीर को नहीं दिखाया गया था।भुवनेश्वर ने उस फोटो कैप्शन में लिखा – ‘डिनर डेट। पूरी तस्वीर जल्दी ही पोस्ट करूंगा।’ अब भुवी ने अपने वादे को निभाते हुए तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड से रूबरू कराया।
आपको बता दें कि भुवी का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जोड़ा गया था जिसपर उन्होंने सभी खबरों को खंडन करते हुए कहा था कि, ‘जब मेरा किसी लड़की से अफेयर होगा तो खुद ही सबको जानकारी दूंगा’।



