You are here

VIDEO:भारतीय फिरकी चहल और कुलदीप इस जगह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाना चाहते है, मज़ेदार इंटरव्यू

युज़वेंद्र की पसंदीदा एक्ट्रेस कटरीना कैफ है तो वहीं कुलदीप यादव ने जैकलीन को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया।

Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट खेल समाचार 

युज़वेंद्र की पसंदीदा एक्ट्रेस कटरीना कैफ है तो वहीं कुलदीप यादव ने जैकलीन को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया।

भारतीय टीम ने हाल में सम्पन वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया  को 4-1 से हराया।इस सीरीज के जीत का श्रेय टीम की नई स्पिन जोड़ी युज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव को काफी हद तक जाता है।टीम इंडिया अब 7 अक्टूबर से शुरु होने वाले टी20 सीरीज़ से पहले आराम के साथ साथ मस्ती के मूड में भी दिख रही है।

रोहित ने युज़वेंद्र और कुलदीप से जब पूछा कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, वो उसे हैंडल कैसे करते हैं? इस सवाल के जवाब में चहल ने कहा, ‘वैसे तो मैं ज्यादा बोलता हूं।लेकिन लड़की सामने आते ही मेरी आवाज नहीं निकलती।’

बीसीसीआई ने एक वीडियो अपने वेबसाइट पर अपलोड किया है  जिसमें ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा भारत के रिस्ट स्पिनर्स यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का मज़ेदार इंटरव्यू ले रहे है।रोहित ने इस इंटरव्यू में युजवेंद्र और कुलदीप से उनकी गर्लफ्रेंड, फेवरेट एक्ट्रेस, फेवरेट गाड़ी समेत कई मजेदार सवाल पूछे और दोनों ही गेंदबाजों ने बड़ी ही मस्ती के साथ सारे सवाल का जवाब दिया।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment