फिल्म ‘पद्मावती’: अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में रणवीर सिंह का बेहद खौफनाक First Look जारी
दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के बाद अब फिल्म पद्मावती के और अहम किरदार अलाउद्दीन खिलजी का पहला लुक आज जारी हो गया।अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे है । संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के पोस्टर में रणवीर बेहद खौफनाक नजर आ रहे हैं। उनकी सिर्फ दाढ़ी ही नहीं, बाल भी काफी बढ़े हुए हैं। चेहरे पर एक बड़ा सा चोट का निशान भी नजर आ रहा है। एक पोस्टर में रणवीर सिर पर ताज पहने खुद को शीशे में देख रहे हैं और दूसरे में वह पानी में बैठे हैं और उनके बाल गीले हैं। रणवीर इस फिल्म में अपने करियर का पहला नेगेटिव रोल निभा रहे हैं।
फिल्म के मेकर्स ने इस से पहले शाहिद कपूर का राजा रावल रत्न सिंह और दीपिका के रानी पद्मावती का लुक जारी किया था ।
