[वीडियो] भुवी का हार्दिक पंड्या पर जानलेवा प्रहार!
हार्दिक पंड्या को सँभलने का मौका ही नहीं मिला और गेंद उनके हेलमेट में जाकर लगी।
हार्दिक पंड्या को सँभलने का मौका ही नहीं मिला और गेंद उनके हेलमेट में जाकर लगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच के 47वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिससे मैदान पर मौजूद दोनों पक्ष के खिलाड़ी, अंपायर के साथ साथ दर्शक चिंतित हो गए।ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने जोरदार स्ट्रेट ड्राइव मारा। यह शॉट इतना जोरदार था कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े हार्दिक पंड्या को सँभलने का मौका ही नहीं मिला और गेंद उनके हेलमेट में जाकर लगी। गेंद लगने के बाद पंड्या पेट के बल जमीन पर गिर पड़े। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ भी काफी चिंतित दिखे और उन्होंने इशारा कर टीम के फिजियो को बुलाया।यदि कोई बल्लेबाज अपने को आउट मानकर भूलवश क्रीज छोड़ रहा है तो अम्पायर इस गेंद को डेडबॉल घोषित कर चुके हैं तो उसे आउट नहीं माना जाएगा
OUCH! Bhuvneshwar Kumar struck one hard which hit Hardik Pandya straight on the face. The all-rounder recovered and was back on the crease almost immediately, but that would have hurt #INDvAUS
Posted by Indian Cricket Team on Thursday, September 21, 2017
मैच के अगले ही ओवर में एक बहुत बड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज केन रिचर्डसन की चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ ने पंड्या का कैच लिया। लेकिन गेंद कमर से काफी ऊपर थी और अंपायर ने इस गेंद को कमर से ऊपर करार देते हुए नॉ बॉल दिया। इसी बीच बारिश ने दस्तक दे दी और पंड्या अपने आप को आउट मानकर पेवेलियन लौटने लगे।ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने देखा कि हार्दिक पंड्या ने रन पूरा नहीं किया है और उन्होंने विकेट पर गेंद मारकर रन आउट की अपील कर दी। ऐसे में कुछ देर इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति रही कि हार्दिक रन आउट हैं या नोबॉल घोषित होते ही गेंद ‘डेड बॉल’ हो गई है। क्रिकेट के नियम 29.7 के अनुसार ,यदि कोई बल्लेबाज अपने को आउट मानकर भूलवश क्रीज छोड़ रहा है तो अम्पायर इस गेंद को डेडबॉल घोषित कर चुके हैं तो उसे आउट नहीं माना जाएगा।



