You are here

दाऊद इब्राहिम का भाई मुंबई से गिरफ्तार, देखें गिरफ्तारी का LIVE वीडियो

मुंबई आतंकी हमले के मुख्य मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।इकबाल कासकर पर बिल्डर से जबरन उगाही का आरोप है। कासकर को मुंबई में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उस पर मकोका लगा दिया है। मुंबई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने खुद दाऊद के भाई के घर जाकर पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर पुलिस की गाड़ी में बिठाया। प्रदीप शर्मा को क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल में तैनात किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दाऊद के भाई ने एक बिल्डर को फोन कर उससे पैसे मांगे। 4 फ्लैट देने के लिए बिल्डर तैयार था, लेकिन इसके बाद दाऊद के भाई ने उससे और रुपए और फ्लैट मांगे तो बिल्डर ने पुलिस को बता दिया। अब पुलिस ने दाऊद के भाई को पकड़कर मकोका लगाया है जिससे उसे बेल मिलना भी मुश्किल होगा।

Related posts

Leave a Comment