You are here

ब्रिटिश नागरिक नेत्रहीन बच्चों को बनाता था शिकार

नेत्रहीन बच्चों का शारीरिक शोषण करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने ब्रिटेन के नागरिक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में नेत्रहीन स्कूल में दरिंदगी का मामला और बड़ा हो सकता है ।पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन का रहने वाला मुर्रे डेनिस वार्ड कम से कम 34 बच्चों को अपना शिकार बना चुका है । पुलिस के मुताबिक डेनिस एक पिडोफाइल है जो डोनेशन के नाम पर असहाय बच्चों का यौन शोषण करता है।

दिल्ली के नेत्रहीन विद्यालय में तीन बच्चों के साथ उसने ऐसी हरकत की, इसके बाद उसे पकड़ा गया। वो बच्चों के वीडियो भी बनाता था। पुलिस को उसके मोबाइल से 100 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो क्लीप मिले हैं। पुलिस ने बताया कि 54 साल के डेनिस ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसने माना कि ज्यादातर वीडियो उसने अपने मोबाइल से बनाए हैं। इसके अलावा वो छोटे छोटे बच्चों के साथ चैट भी करता था। उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था। पुलिस अब शिकार हुए लड़के लड़कियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Related posts

Leave a Comment