You are here

ब्रिटिश नागरिक नेत्रहीन बच्चों को बनाता था शिकार

54 साल के डेनिस ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है ।

British national arrested for alleged sexual harassment of three kids in Delhi दिल्ली की बड़ी ख़बरें समाचार 

54 साल के डेनिस ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है ।

नेत्रहीन बच्चों का शारीरिक शोषण करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने ब्रिटेन के नागरिक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में नेत्रहीन स्कूल में दरिंदगी का मामला और बड़ा हो सकता है।पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन का रहने वाला मुर्रे डेनिस वार्ड कम से कम 34 बच्चों को अपना शिकार बना चुका है । पुलिस के मुताबिक डेनिस एक पिडोफाइल है जो डोनेशन के नाम पर असहाय बच्चों का यौन शोषण करता है।

दिल्ली के नेत्रहीन विद्यालय में तीन बच्चों के साथ उसने ऐसी हरकत की, इसके बाद उसे पकड़ा गया। वो बच्चों के वीडियो भी बनाता था। पुलिस को उसके मोबाइल से 100 से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो क्लीप मिले हैं। पुलिस ने बताया कि 54 साल के डेनिस ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसने माना कि ज्यादातर वीडियो उसने अपने मोबाइल से बनाए हैं। इसके अलावा वो छोटे छोटे बच्चों के साथ चैट भी करता था। उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था। पुलिस अब शिकार हुए लड़के लड़कियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment