You are here

बैंगलुरु की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या

लंकेश को भाजपा विरोधी पत्रकार माना जाता था।

Senior Journalist Gauri Lankesh shot dead in Bangalore राज्य समाचार 

लंकेश को भाजपा विरोधी पत्रकार माना जाता था।

कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की उनके घर के बाहर ही हत्या कर दी गई। बैंगलुरु के राजेश्वरी नगर में तीन हमलावर मोटरसाइकिल से आए और लंकेश पर सात राउंड गोलियां चलाई । पुलिस ने बताया उस वक्त गौरी दफ्तर से अपने घर लौट रही थीं। कर्नाटक की पत्रिका ‘गौरी लंकेश पत्रिके’ की संपादक लंकेश ने अपनी कार घर के बाहर पार्क की थी और घर के दरवाजे की तरफ बढ़ रही थीं उसी वक्त उन पर गोलियां दागी गई। वो दरवाजे की तरफ भागी लेकिन तीन गोलियां उनके सिर, छाती और गले में लगी जिससे अपने घर के दरवाजे के पास ही उनकी मौत हो गई।

लंकेश को भाजपा विरोधी पत्रकार माना जाता था। उनपर भाजपा के सांसद ने एक मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवाया था जिसकी वजह से उन्हें 6 महीने जेल की सजा मिली थी। लंकेश के परिवार में भी कलह थी। कुछ निजि झगड़े भी चल रहे थे। पुलिस अभी हर सुराग पर जांच कर रही है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment