मोदी कैबिनेट फेरबदल :रूडी और कुलस्ते ने दिया इस्तीफा, उमा समेत 6 मंत्रियों ने की इस्तीफे की पेशकश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितम्बर को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। कैबिनेट फेरबदल से पहले बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर कैबिनेट के कुछ मंत्रियों ने इस्तीफ दे दिया है और कुछ ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है ।
बीजेपी सरकार के केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी और हेल्थ ऐंड फैमिली वेलफेयर राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । कुलस्ते मध्य प्रदेश के मण्डला से सांसद हैं ।राजीव प्रताप रूडी बिहार के सारण से लोकसभा सांसद हैं । चर्चा है की रूडी को अब संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रूडी के इस्तीफे के पीछे जदयू का मोदी कैबिनेट में शामिल होना बताया जा रहा है ।अब बिहार कोटे से 6 सांसद मोदी मंत्रिमंडल में शामिल थे ।भाजपा कोटे से राधामोहन सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह वहीँ लोजपा से रामविलास पासवान और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मोदी कैबिनेट में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक उमा के अलावा 6 और मंत्रियो ने इस्तीफे की पेशकश की है। इन मंत्रियो में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्रा, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार के राज्य मंत्री संजीव बाल्यान, वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ,एमएसएमई स्टेट मिनिस्टर गिरिराज सिंह , केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंदर और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र पांडे शामिल हैं। कलराज मिश्र को उनकी आयु की वजह हटाया जाएगा और उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, रेल मंत्री सुरेश प्रभु की विदाई भी तय मानी जा रही है ।पिछले दिनों लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद सुरेश प्रभु ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। वहीं, सूत्रों की माने तो नितिन गडकरी को रेल मंत्रालय का जिम्मा दिया जा सकता है।
कौन होंगे शामिल और किनकी होगी पदोन्नति
राजस्थान से राज्य सभा एमपी ओम माथुर और बागपत के एमपी और पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह को कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है । जदयू कोटे से नीतीश कुमार के खास करीबी और तीन बार राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का मंत्री बनना लगभग तय है ।
वहीं सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धमेंद्र प्रधान का कद बढ़ सकता है । कैबिनेट बदलाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है ।
कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और केंद्रीय विमानन मंत्री गजपति राजू का मंत्रालय बदला जा सकता है ।



