You are here

इंडियन क्रिकेटर श्रीसंत इस बोल्ड फिल्म से कर रहे है बॉलीवुड में एंट्री

‘अक्सर-2’ एक थ्रिलर फिल्म है और इस फ़िल्म में जरीन ख़ान 'हेट स्टोरी 3' के बाद फिर से बोल्ड लुक में नज़र आ रही हैं।

Indian Cricketer Sreesanth Bollywood Debut आज की रिपोर्ट फिल्म बड़ी ख़बरें मनोरंजन 

‘अक्सर-2’ एक थ्रिलर फिल्म है और इस फ़िल्म में जरीन ख़ान 'हेट स्टोरी 3' के बाद फिर से बोल्ड लुक में नज़र आ रही हैं।

टीम इंडिया के राइट आर्म फास्ट मीडियम गेंदबाज एस श्रीसंत आपको 6 अक्टूबर को केस लड़ते नज़र आएंगे । जी नहीं , श्रीसंत ने ना वकालत की डिग्री पूरी की है ना ही आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में अपना पक्ष रखने वाले है । 6 अक्टूबर को फिल्म ‘अक्सर-2’ की रिलीज के साथ ही वे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है ।खबर है की इस फिल्म में श्रीसंत एक वकील के किरदार में दिखेंगे ।

फ़िल्म का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में‌ श्रीसंत की मौजूदगी में रिलीज़ किया गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फ़िल्म से जुड़ी सारी स्टार कास्ट मौजूद थी। फ़िल्म में ज़रीन ख़ान, गौतम रोड़े और अभिनव शुक्ला मुख्य रोल में हैं और फ़िल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है। ‘अक्सर-2’ एक थ्रिलर फिल्म है और इस फ़िल्म में जरीन ख़ान ‘हेट स्टोरी 3’ के बाद फिर से बोल्ड लुक में नज़र आ रही हैं। ये फिल्म 11 साल पहले रिलीज हुई इमरान हाशमी-उदिता गोस्वामी स्टारर फिल्म अक्सर (2006) का सीक्वल है। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर…

इससे पहले श्रीसंत ने पूजा भट्ट निर्देशित फिल्म ‘कैबरे’ में भी काम‌ किया है, मगर फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है ।इसके अलावा श्रीसंत ने मलयाली फिल्म‌ में भी काम‌ किया है  और कलर्स चैनल‌ पर आनेवाले एक‌ डांस रिएलिटी में भी हिस्सा बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया ।

आपको बता दें कि हाल ही में केरल हाईकोर्ट ने श्रीसंत से लाइफ बैन हटाया है। श्रीसंत को बीसीसीआई ने आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन लगा दिया था।

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment