मीका साहब ‘शुभकामनाएं’ देने से पहले थोड़ा सोचते तो नहीं पड़ती गालियाँ
जहां एक ओर बॉलिवुड के सिलेब्रिटीज़ फरहान अख्तर, अनुपम खेर और रवीना टंडन ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ अदालत के फैसले की सराहना की । वहीं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिंगर मीका सिंह ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि लोग उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं रहे ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हुए ट्रोलिंग का शिकार । पूरी खबर पढने के लिए क्लिक करें ।
मीका ने राम रहीम के फैसले से ठीक पहले उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दे डाली। मीका ने ट्वीट करके लिखा – ” गुरमीत राम रहीम भाईजी को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कोर्ट सही फैसला लेगा। अच्छी चीजें समय पर ही होती हैं।”
My best wishes to @Gurmeetramrahim bhaaji .. I hope the court will make the right decision. The greatest thing is he went on time?..
— King Mika Singh (@MikaSingh) August 25, 2017
मीका सिंह के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों का तांता लग गया है ।लोगों ने कहा की मीका को एक रेपिस्ट का समर्थन करने में शर्म आनी चाहिए।







