2019 वर्ल्ड कप से पहले विराट को तलाश है ऐसे खिलाड़ी की
दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ के एक कुशल तेज गेंदबाज को खेलना मुश्किल भरा होता है । गेंदबाज की गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर निकलती है ।
दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ के एक कुशल तेज गेंदबाज को खेलना मुश्किल भरा होता है । गेंदबाज की गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर निकलती है ।
टीम इंडिया अभी श्रीलंका के दौरे पर है और कप्तान विराट कोहली ने 2019 के विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं । विराट ने वनडे सीरीज से पहले कहा की “विश्व कप के लिए आपको कम से कम 24 महीने पहले से प्लानिंग और तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ।हम इस सीरीज में 2019 के वर्ल्ड कप को ध्यान में रख कर प्रयोग करेंगे और आपको मैच में कई बदलाव देखने को मिलेंगे । “
भारतीय टीम की गेंदबाजी पहले से बेहतर लग रही है लेकिन बाएं हाथ के एक कुशल तेज गेंदबाज की टीम में ना होने से गेंदबाजी में विविधता की कमी झलक रही है । भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बीसीसीआई.टीवी को दिये इंटरव्यू में माना की भारतीय टीम को बॉलिंग में विविधता के लिहाज से पूर्ण नहीं माना जा सकता है । एक बायें हाथ का अच्छा तेज गेंदबाज होना टीम के लिए अच्छा रहेगा ।
दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ के एक कुशल तेज गेंदबाज को खेलना मुश्किल भरा होता है । गेंदबाज की गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर निकलती है । बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंद को अंदर लाना एक विशेष कला है ।
जहीर खान के संन्यास के बाद भारत के पास बायें हाथ का कोई उपयोगी तेज गेंदबाज नहीं रहा। आशीष नेहरा चोटिल रहते है जबकि जयदेव उनादकट के पास तेजी नहीं है। बरिंदर सरां ने अभी तक मिले मौके से चयनकर्ताओ का दिल नही जीता है वहीं युवा गेंदबाज अनिकेत चौधरी के पास सिर्फ आईपीएल खेलने का अनुभव है ।



