ओबीसी आरक्षण : क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख हुई
केंद्रीय कैबिनेट ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख सालाना बढ़ाकर 8 लाख कर दी है । सरकार के इस एलान के बाद अब 8 लाख रुपए सालाना तक कमाने वाली अन्य पिछड़ी जातियां (ओबीसी) क्रीमी लेयर में आएंगी। अगर आप ओबीसी हैं और सालाना आमदनी 8 लाख रुपए से ज्यादा है तो आपको आरक्षण का फायदा नहीं मिलेगा । सरकार के नए फैसले से अब ओबीसी कैटेगरी के ज्यादा लोगों को नौकरियों और भर्तियों में आरक्षण का फायदा मिल सकेगा । इसके पहले साल 2013 में केंद्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण में क्रीमलेयर की सीमा को 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख किया गया था ।
क्या है क्रीमी लेयर?
क्रीमीलेयर यानी एक तय सीमा से अधिक परिवार की वाषिर्क आय होना है । क्रीमीलेयर में आने वाले परिवारों को आरक्षण का फायदा नहीं मिलता । अभी तक आरक्षण का लाभ लेने वाले परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये थी , जिसे बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण है ।
