जेडीयू एनडीए में शामिल ,तेजस्वी यादव ने कसा नीतीश पे तंज
शरद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग नहीं लिया । वे श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में आज ‘जन अदालत सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
शरद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग नहीं लिया । वे श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में आज ‘जन अदालत सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की तरफ से बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के औपचारिक तौर पर एनडीए में शामिल होने पर मुहर लगा दी गई है ।दरअसल हाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया था ।
बिहार में बीजेपी से गठबंधन करने से नाराज शरद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग नहीं लिया । शरद यादव आज ही श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में ‘जन अदालत सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस बैठक में शरद के समर्थकों के भाग लेने की संभावना है । शरद और नीतीश का खेमा खुद को असली जेडीयू बता रहा है । पटना की सड़क जेडीयू की फूट की गवाही दे रही है । एक पोस्टर पटना में जेडीयू की आज होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का है जिसमें नीतीश कुमार का फोटो है , जबकि दूसरा पोस्टर बागी शरद यादव के गुट का है ।
सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के फैसले के बाद जेडीयू कोटे से दो मंत्रियो को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है । जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उसमें जेडीयू संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह, समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और जेडीयू महासचिव केसी त्यागी का नाम आगे है ।
जेडीयू के NDA में शामिल होने पे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश पे तंज कसते हुए लिखा –“ नीतीश जी की सरकारी जदयू के पास बचा ही क्या है जो NDA मे जाएगा?वही वोट बचा है जो पहले से ही भाजपा का कोर काडर वोट है।इनका NDA-DNA सब जानते है ”
नीतीश जी की सरकारी जदयू के पास बचा ही क्या है जो NDA मे जाएगा?वही वोट बचा है जो पहले से ही भाजपा का कोर काडर वोट है।इनका NDA-DNA सब जानते है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 19, 2017



