You are here

बिहार में हाई वोल्टेज ड्रामा :तेजस्वी यादव ने दो बजे रात को किया राजभवन मार्च

राज्यपाल के द्वारा नीतीश कुमार को 10 बजे शपथ लेने के लिए आमंत्रित करना राजद को नागवार गुजरा । पहले सूचना थी कि राज्यपाल ने उन्हें बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे शपथ ग्रहण के लिए समय दिया है ।राजद के सरकार बनाने का दावा पेश किया था और राज्यपाल ने राजद को 11 बजे मिलने का समय दिया था ।राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा की अगर नीतीश कुमार 10 बजे शपथ लेंगे तो राजद का 11 बजे राज्यपाल से मिलने का कोई औचित्य नहीं है ।

राज्यपाल ने  तेजस्वी यादव को उनके अन्य 5 विधायक के साथ मिलने बुलाया । RJD के प्रवक्ता मनोज झा ने राज्यपाल से मिलने के बाद कहा – “हमनें  राज्यपाल के सामने अपना पक्ष रखा और बोम्मई केस का हवाला दिया । हमें उम्मीद है की राज्यपाल सुबह तक कोई फैसला लेंगे । ” तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलने का बाद कहा की –” RJD सब से बड़ी पार्टी है इसलिए उन्हें सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए था । मैं  तो एक बहाना था  , नीतीश को बीजेपी के साथ जाना था ” । राज्यपाल ने कहा की उन्होंने NDA को शपथ समारोह के लिए ख़त दे दिया है  इसलिए समारोह को रद्द करना मुश्किल है । अब राज्यपाल के पास इतिहास बनाने का मौका है , राज्यपाल महोदय शपथ समारोह को रद्द करे । अगर नीतीश  जी में हिम्मत है तो चुनाव करवाए “

 

Related posts

Leave a Comment