संसद में गरजीं सुषमा तो चीन थोड़ा नरम पड़ा
सुषमा स्वराज ने संसद में चीन को करारा जवाब दिया। चीन की हर चाल को बेनकाब कर दिया। विदेश मंत्री ने कहा अगर चीन सिक्किम में ट्राई-जंक्शन में बदलाव करता है तो इसे भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती माना जाएगा । इस वक्त ट्राईजंक्शन पर भारत, चीन और भूटान की सेनाएं फिलहाल अपनी-अपनी सीमा में हैं।
सुषमा के भाषण के बाद चीन ने कहा कि विवाद सुलझाने के लिए डिप्लोमैटिक रास्ते खुले हुए हैं। सिक्किम सेक्टर में 16 जून से भारत-चीन सीमा पर डोकलाम इलाके में विवाद चल रहा है। अब तक चीन की सरकारी मीडिया ये दिखाने की कोशिश कर रही थी कि भारत की सेना ने जबरदस्ती चीनी ज़मीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन सुषमा ने आज पूरे सबूत के साथ चीन की चालाकी समझा दी। सुषमा ने कहा, “डोकलाम में एक ट्राईजंक्शन है और 2012 में एक लिखित समझौते के तहत फैसला हुआ था कि इसमें कोई भी देश अकेले फेरबदल नहीं कर सकता । लेकिन इस बार चीन बुलडोजर लेकर पहुंच गया। अब चीन कह रहा है कि भारत अपनी आर्मी हटाए। शांति तभी लौटेगी जब दोनों देश की सेना पीछे हटेगी।“



