‘असली हिंदू’ बनाम ‘नकली हिंदू’ पर भिड़े सिब्बल और स्वामी
बहस की शुरुआत संसद में हुआ और बात सोशल मीडिया पर और बढ़ गई। राज्यसभा में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कथित गौरक्षकों द्वारा हिंसा पर अपना बयान दिया, इसी दौरान उन्होंने कहा कि, गाय के नाम पर लोगों की हत्या करने वाले लोग असली हिन्दू नहीं हो सकते हैं, वे नकली हिन्दू हैं।’
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा में सिब्बल ने कहा, ‘अब असली हिन्दू जागेंगे, जबकि नकली हिन्दू भागेंगे, इसके बाद मैने कहा, ‘आपकी पार्टी अध्यक्ष असली या नकली हैं।’




इसके कुछ ही घंटे बाद कपिल सिब्बल ने फिर से ट्वीट किया और लिखा, ‘ वक्त आ गया है कि असली हिन्दू नकली हिन्दुओं से हिन्दुत्व की रक्षा करें।’







