You are here

चीन ने फिर भारत को दी धमकी, युद्ध की फिर बात की

चीन की मीडिया ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ने मंगलवार को लिखा- सिक्किम में दोनों देशों के बीच तनाव आमने-सामने की जंग में तब्दील हो सकता है। विवाद सिक्किम में भारत-भूटान और चीन को जोड़ने वाले इलाके को लेकर है। चीन यहां सड़क बनाना चाहता है लेकिन भारत इसका विरोध कर रहा है। इसी वजह से ट्राइजंक्शन नाम के इस इलाके में एक महीने से भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं।
 चीन अपने स्टेट मीडिया ग्लोबल टाइम्स जैसे अखबारों के जरिए अपनी बात रखता है। इसलिए अखबार में छपे लेख को ही चीन सरकार की नीति मानी जाती है। ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को लिखा, “ट्राइजंक्शन में भारतीय फौज का चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोका जाना चीन की संप्रभुता में सीधे तौर पर दखल है। भारत एलएसी पर कई जगह तनाव पैदा कर रहा है। उसे नतीजों के बारे में सोचना चाहिए। ये तनाव एलएसी पर आमने-सामने की पूरी जंग में बदल सकता है।” चीन के रोड बनाने पर भारत को सख्त एतराज है। भारत का कहना है कि अगर इस इलाके में चीन सड़क बनाता है तो इससे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारत की आवाजाही रुक सकती है।

Related posts

Leave a Comment