धोनी ने खुद को बताया चेन्नई सुपरकिंग्स का बॉस , अपने अंदाज में किया सीएसके का स्वागत
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर प्रतिबंध के दो साल पूरे हो गए हैं और अगले साल होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में दोनों टीम शिरकत करेंगे । सुप्रीम कोर्ट ने मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप में दोनों टीम पे दो साल का प्रतिबंध लगाया था ।
शुक्रवार को टीम की वापसी की घोषण के बाद सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पे एक फोटो शेयर किया है । इस फोटो में धोनी एक पीले रंग की जर्सी पहने हुए है । इस जर्सी में 7 नंबर लिखा हुआ और साथ ही लिखा है, ‘थला’ । ‘थला’ एक तमिल शब्द है जिसका मतलब हैं – ” लीडर /बॉस” । कैप्टेन कूल धोनी के कप्तानी मेंचेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 और 2011 का आईपीएल का ख़िताब जीता था ।




चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने धोनी के फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा -‘शेरों, व्हिस्ल बजाना शुरू करो, देखिए किसकी वापसी हुई!’ ।







