You are here

योगी सरकार का बजट आया, कर्ज माफी के लिए 36 हजार करोड़

बजट में 'मेक इन यूपी' को बढ़ावा देने तथा 'पॉवर फॉर ऑल' एवं डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्यों को शामिल किया गया है।

Rs 551 crore for Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan and 254 crore for mid-day meal scheme. आज की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें बड़ी ख़बरें 

बजट में 'मेक इन यूपी' को बढ़ावा देने तथा 'पॉवर फॉर ऑल' एवं डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्यों को शामिल किया गया है।

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला सालाना बजट पेश किया गया है। यह 3 लाख 84 हजार करोड़ का बजट है। किसान कर्ज माफी के लिए 36 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।बजट में ‘मेक इन यूपी’ को बढ़ावा देने तथा ‘पॉवर फॉर ऑल’ एवं डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्यों को शामिल किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के 38 जिले इंसेफेलाइटिस से प्रभावित हैं। उनमें से सात जिले इससे अत्यन्त प्रभावित हैं। सरकार ने अपने शुरुआती 100 दिनों में 88 लाख 62 हजार बच्चों को प्रतिरोधक टीका लगाया है। उन्होंने कहा कि नेताओं और अभिनेताओं के नाम के बजाय सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के नाम पर स्कूल-कालेजों का नामकरण हो। राज्य में वाईफाई स्कीम के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।  बुंदेलखंड और पूर्वांचल में पीने के पानी के लिए 2800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।  हर महीने की पांच तारीख को बचपन दिवस और 15 तारीख को लाडली दिवस व 25 तारीख को मित्रत्व दिवस मनाया जाएगा। योगी आदित्य नाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में 25 करोड़ की लागत से रामगढ़ ताल में वॉटर स्पोर्ट्स विकसित किया जाएगा ।

 बुंदेलखंड में विशेष योजनाओं के लिए 200 करोड़, वहीं पूर्वांचल में विशेष योजनाओं के लिए 300 करोड़ की व्यवस्था की गई है।  जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाली चार लेन सड़कों के लिए 71 करोड़ रुपए का फंड है।  चार मेट्रों के लिए 288 करोड़ की घोषणा की गई है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment