You are here

सलाउद्दीन है ग्लोबल टेररिस्ट, अमेरिका ने माना

मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले ही अमेरिका ने बड़ा फैसला किया। कश्मीर का कसाई कहा जाने वाले सैयद सलाउद्दीन को अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया। सलाउद्दीन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का मुखिया है। कश्मीर में सबसे ज्यादा कत्लेआम सलाउद्दीन के संगठन ने मचाया है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने सैयद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाउद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने का फैसला किया। अमेरिका विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सलाउद्दीन कश्मीर में अशांति फैलाता है। उसने कश्मीर में फिदायीन तैयार करने की धमकी दी है और कश्मीर को भारती फौज का कब्रगाह में बदलने का ऐलान किया था। अब अमेरिका के फैसले के बाद सलाउद्दीन की प्रॉपर्टी जब्त हो सकती है। उसके साथ अब किसी भी तरह के संपर्क को अमेरिका में जुर्म माना जाएगा।

Related posts

Leave a Comment