नोएडा में नया इंटरनेशवल एयरपोर्ट बनेगा
आखिरकार उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का फैसला हो गया। एनसीआर में दिल्ली के बाद ये दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा । केंद्र का सिविल एविएशन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश की सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। करीब 10 हजार करोड़ में बनने वाले इस एयरपोर्ट को 7413 एकड़ में तैयार किया जाएगा। इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी। इस वक्त एक साल में करबी छह करोड़ मुसाफिर दिल्ली एयरपोर्ट से आते-जाते हैं। अगले पांच साल में ये आंकड़ा 12 लाख तक पहुंच सकता है। इसलिए एक नए एयरपोर्ट को बनाने का फैसला हुआ। जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल कार्गो हब भी बनाया जाएगा। पिछले 14 साल से जेवर एयरपोर्ट को बनाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन अब जाकर फैसला हुआ है।


