You are here

महाराष्ट्र में 89 लाख किसानों के कर्ज माफ

Devendra Fadnavis-led Maharashtra government on Saturday announced a major farm loan waiver package of Rs 34,000 crore. आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें महाराष्ट्र की बड़ी ख़बरें 
महाराष्ट्र की देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने भी किसानों का कर्ज माफ कर दिया। फड़णवीस का दावा है की महाराष्ट्र के 90 फीसदी किसानों को इस स्कीम से फायदा होगा और हर किसान का डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी का फैसला महाराष्ट्र सरकार के लिए आसान नहीं था। राज्य के खज़ाने से 34,000 करोड़ रुपए खर्चे करने होंगे।
महाराष्ट्र के किसानों ने एक से आठ जून तक आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद सरकार ने भरोसा दिया था कि बहुत जल्द बीच का रास्ता निकाला जाएगा। किसानों ने फिर 25 जुलाई से आंदोलन शुरू करने की धमकी दी थी। देवेंद्र फडणवीस ने ये भी बताया कि कर्ज माफ करने के लिए पैसा कहां से आएगा। महाराष्ट्र सरकार अपने खर्च में कटौती करेगी। सभी विधायक और मंत्री एक महीने की तनख्वाह भी नहीं लेंगे। कर्ज माफी के फैसले से 89 लाख किसानों को फायदे की उम्मीद है। 40 लाख किसान कर्ज के चंगुल से आज़ाद हो जाएंगे। लेकिन जिन किसानों ने लोन चुकाया है उन्हें भी सरकार 25 हजार रुपए देगी।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment