स्मार्ट सिटी की नई लिस्ट, पटना और राजकोट बनेंगे स्मार्ट
सरकार ने तीस नए शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया है। मोदी सरकार ने पांच साल में 100 शहर को स्मार्ट बनाने का वादा किया था, जिसमें से 90 नाम सामने आ चुके हैं। नई लिस्ट में पहला नाम केरल के तिरूवनंतपुरम का है, दूसरा नाम छत्तीसगढ़ के नया रायपुर का और तीसरा नाम गुजरात के राजकोट का है…..अमरावती, पटना, करीमनगर..मुजफ्फरपुर, पुडुचेरी, गांधीनगर, श्रीनगर को भी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।
