You are here

नीतीश ने दिया लालू का सॉलिड जवाब

नीतीश ने सवाल किया अगर बिहार की बेटी को राष्ट्रपति बनाना था तो कांग्रेस को दो मौके मिले थे, उस वक्त मीरा कुमार को मौका नहीं मिला ?

'Bihar Ki Beti' Meira Kumar Has Been Nominated Only To Lose: Nitish Kumar On Presidential Polls बिहार की बड़ी ख़बरें समाचार 

नीतीश ने सवाल किया अगर बिहार की बेटी को राष्ट्रपति बनाना था तो कांग्रेस को दो मौके मिले थे, उस वक्त मीरा कुमार को मौका नहीं मिला ?

नीतीश कुमार अपना मन नहीं बदलेंगे। उनकी पार्टी एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को ही समर्थन देगी। आज नीतीश ने आरजेडी अध्यश्र लालू यादव और कांग्रेस के नेताओं को भी करारा जवाब दिया। नीतीश बोले, बिहार की बेटी को हारने के लिए क्यों चुनाव लड़ाया? अगर बिहार की बेटी को राष्ट्रपति बनाना था तो कांग्रेस को दो मौके मिले थे, उस वक्त मीरा कुमार को मौका नहीं मिला। इस बार उन्हें चुनाव लड़ाया जा रहा है जबकि ये सब जानते हैं कि उनकी हार तय है।
नीतीश ने एक और राज़ खोला और बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी और लालू यादव दोनों को बता दिया था कि वो रामनाथ कोविंद का समर्थन करेंगे। उन्होंने दोनों नेताओं से भी कहा भी था कि राष्ट्रपति चुनाव आम सहमति से करें। लेकिन कांग्रेस ने पहले ही मन बना लिया था कि चुनाव होगा और कांग्रेस किसी भी कीमत पर रामनाथ कोविंद का समर्थन नहीं करेगी। इसके बाद उन्होंने सोच समझकर बिहार के राज्यपाल को समर्थन दिया।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment