नीतीश और नरेंद्र मोदी के करीब आने के एक और संकेत
नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू यादव और सोनिया गांधी को जोरदार झटका दिया और एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बना लिया। अब रामनाथ कोविंद के पास एनडीए के अलावा जेडीयू, टीआरएस, बीजेडी, AIADMK, YSR कांग्रेस, शिवसेना का समर्थन है। नीतीश कुमार की पार्टी सोनिया गांधी की बुलाई बैठक में भी हिस्सा नहीं लेगी। नीतीश ने अपना फैसला सोनिया गांधी को दो दिन पहले ही बता दिया और लालू यादव को भी इसकी खबर थी। अब रामनाथ कोविंद के पास 62 फीसदी से ज्यादा वोट आ चुके हैं और उन्होंने राष्ट्रपति बनने से विपक्ष नहीं रोक पाएगा
