राहुल गांधी चले अपने ननिहाल इटली
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर छुट्टी मनाने अपने ननिहाल इटली गए। इस बार राहुल गांधी ने ये बात छिपाई नहीं बल्कि खुद बताई। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “वो अपनी नानी और ननिहाल के लोगों से मिलने के लिये इटली जा रहे हैं और उनके साथ वक्त बिताएंगे।”

राहुल गांधी की टाइमिंग भी गजब की है। जब भी किसी आंदोलन को आगे बढ़ाते हैं, थोड़े दिन बाद छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं। इसलिए भाजपा के कुछ नेता उन्हें पार्ट टाइम पॉलिटिशियन कहकर बुलाते हैं। खैर इस बार अच्छी बात है कि राहुल ने खुद बता दिया की वो इटली जा रहे हैं, इसलिए मीडिया को उनका पता ठिकाना ढूंढने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। खास बात ये है कि राहुल गांधी अपना बर्थडे भी विदेश में ही मनाएंगे। उनका जन्मदिन 19 जून को है, इस बार राहुल 47 साल पूरे करेंगे।
