दो संन्यासी, योगी आदित्यनाथ और योगगुरु रामदेव और ‘लाफ्टर योग’
योगी आदित्यनाथ बोले, मीडिया हमें नचाती रहती है। आज सुबह सुबह पत्रकारों को हमने नचा दिया।
योगी आदित्यनाथ बोले, मीडिया हमें नचाती रहती है। आज सुबह सुबह पत्रकारों को हमने नचा दिया।
लखनऊ में दो संन्यासी एक मंच पर दिखे और दोनों ने खूब जुगलबंदी की। ये जुगलबंदी योग के लिए थे। एक तरफ योगी आदित्यनाथ तो दूसरी तरफ योगी रामदेव। एक ने कहा, वाह योगी…दो दूसरे ने भी कहा वाह योगी। लखनऊ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ा योग मेला होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथी होंगे। एक तरह से इस कार्यक्रम की रिहर्सल राजभवन में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और योग गुरु स्वामी रामदेव मंच पर मौजूद थे। मैदान योगी सरकार के मंत्री, भाजपा के विधायक और मीडिया के पत्रकार योगी की प्रैक्टिस करते दिखे। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ और योग गुरु रामदेव दोनों ने चुटकी भी। पहले योगी आदित्यनाथ बोले, मीडिया हमें नचाती रहती है। आज सुबह सुबह पत्रकारों को हमने नचा दिया। बाबा रामदेव इस कार्यक्रम में योग गुरु की भमिका में ही थे। उन्होंने सबको आसन सिखाए और आसन के बीच में ही हास्य योग भी करवाया।
योगी आदित्यनाथ योग विद्या में पारंगत हैं, इसलिए वो रामदेव के बताए हर आसन को अच्छी तरह कर पा रहे थे, इस पर रामदेव ने कहा, योगी आदित्यनाथ का बदन लचीला है और मन हठीला। इसे सुनकर मुख्यमंत्री को हंसी आ गई और उनका आसन भंग हो गया। इसके बाद रामदेव ने एक मुश्किल आसन लगया। योगी आदित्यनाथ ने तो ये कर लिया, लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य को मुश्किल हो रही थी। इस बार रामदेव ने फिर हास्य योग किया और बोले, ‘योगी तो संतुलन बना रहे हैं, उपमुख्यमंत्री संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं,सोच रहे हैं हम भी होंगे कामयाब एक दिन”। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।



