You are here

भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का गुमान

India defeated Pakistan in Champions Trophy क्रिकेट खेल 

भारत ने पाकिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आगाज़ किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 319 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 164 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे 91 रन बनाए। शिखर धवन ने 65 गेंद पर 68 रन जोड़े। कप्तान कोहली ने 68 गेंद पर 81 रन बनाए और नॉट आउट रहे। सबसे विस्फोटक बल्लेबाजी युवराज सिंह ने की। युवराज ने 32 गेंद पर 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में युवराज ने 8 चौके और एक सिक्स लगाया। आखिर में पांड्या ने 6 गेंद 20 रन बनाकर भारत का स्कोर 319 रन तक पहुंचाया। इस मैच के दौरान भारत पूरी तरह पाकिस्तान पर हावी रहा। बस बारिश बीच बीच में आंखमिचौली करती रही। बारिश की वजह से पाकिस्तान को नया लक्ष्य दिया गया। पाकिस्तान को 41 ओवर में 289 रन बनाने थे। लेकिन पाकिस्तान की टीम ताश के पत्ते की तरह ढेर हो गई। अज़हर अली ने सबसे ज्यादा 50 रन जोड़े। इसके अलावा हफीज़ 33 रन बना पाए। भारत की तरफ से उमेश यादव ने तीन, पांड्या और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment