शाहरुख़ खान ने इस अंदाज़ में ली अपने मौत की खबर पे चुटकी
बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान इस हफ्ते सोशल मीडिया पे अफवाह की वजह से सुर्खियों में रहें । पहली अफवाह शाहरुख खान की “प्लेन क्रैश” में मौत हो जाने की फैली । एक फ्रेंच वेबसाइट ने खबर छापी है कि सुपरस्टार शाहरुख खान की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है । मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अफवाह का यह असर हुआ की मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर देवेन भारती ने भी शाहरुख खान की टीम से इस अफवाह की पुष्टि करने के लिए फोन कर दिया। जिसके बाद शाहरुख की टीम ने उन्हें बताया कि किंग खान बिलकुल ठीक हैं और अभी मुंबई में ही शूटिंग कर रहे हैं ।
शाहरुख़ खान के बारे में सोशल मीडिया पे दूसरी खबर यह आई की शाहरुख खान फिल्ममेकर आनंद एल राय की मूवी के सेट पर हुए हादसे से बाल-बाल बचे । इस खबर में भी कोई सच्चाई नहीं थी।
सोशल मीडिया पे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर अपकमिंग फिल्म जिसका निर्देशण इम्तियाज अली कर रहे है के टाइटल का नाम भी वायरल हो गया । मीडिया रिपोर्ट्स कहा गया कि इम्तियाज अली के इस फिल्म का नाम ‘रौला’ होगा ।
शाहरुख़ खान ने इन सारे अफवाहों पे अपने अंदाज़ में चुटकी ली और ट्विटर पे एक इमेज शेयर करते हुए लिखा – “थैंक गॉड इट्स फ्राइडे: विमान दुर्घटना और सेट पर घातक हादसे के बावजूद बच गया और इम्तियाज अली की फिल्म को दूसरा टाइटल मिल गया” ।
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस श्रवेता तिवारी की भी मौत की ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद उनके पति उनके पति अभनव कोहली ने सामने आकर इस ख़बर को अफवाह बताया था ।


