You are here

‘अयोध्या कांड’ जिसने आडवाणी को राष्ट्रपति बनने से रोका

L K Advani is out of Presidential Race due to Babri Masjid Demolition Case बड़ी ख़बरें 
भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। अचानक आडवाणी के राष्ट्रपति बनने का रास्ता भी करीब करीब रुक गया है।अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 12 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। आडवाणी, जोशी, उमा भारती ने सीबीआई कोर्ट में आरोप खारिज करने की अर्जी दी थी जिसे अदालत ने खारिज़ कर दिया।  उल्टे सीबीआई ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और 9 और लोगें के बारे में कहा कि इनके खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप तय करने के लिए पुख्ता सबूत हैं। अयोध्या कांड में 12 आरोपियों पर बड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन पर बाबरी मस्जिद गिराने की साजिश रचने, दो धर्मों के लोगों के बीच दुश्मनी करवाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रीय एकता पर खतरा पैदा करने जैसा बड़ा आरोप भी लगा है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment