You are here

पाकिस्तान ने फिर चली चाल, एक और भारतीय को पकड़ा

pakistan arrest amother indian समाचार 

पाकिस्तान ने फिर एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया है। इस बार पाकिस्तान ने इस भारतीय के पास यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज ना होने का आरोप लगाया है ।पाकिस्तान ने भारत के दुतावास को इसकी खबर भी नहीं दी है। गिरफ्तार हुए शख्स का नाम शेख नबी बताया गया है और ये मुंबई का रहने वाला है। सूत्रों से पता चला है कि शेख नबी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एफ-8 इलाके से पकड़ा गया। उसे फॉरेनर एक्ट 1946 के तहत गिरफ्तार किया गया है। बिना भारत को बताए हुए इस हिंदुस्तानी नागरिक को पंद्रह दिन के लिए जेल भी भेज दिया गया है।

पाकिस्तान के कब्जे में महाराष्ट्र का रहने वाला कुलभूषण जाधव पहले से है। पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने उसे जासूस बताकर मौत की सजा सुना दी है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस से फिलहाल उसकी फांसी पर रोक लगाई गई है। कुलभूषण के बाद पाकिस्तान ने शेख नबी नाम के दूसरे भारतीय को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसे वतन वापस लाने की कोशिश शुरू होगी और पाकिस्तान फिर झूठे आरोप लगाएगा।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment