You are here

राहुल गांधी की ‘जादू की झप्‍पी’ पर सोशल मीडिया ने ऐसे ली चुटकी

Breaking News अन्य ख़बरें आज की रिपोर्ट सोशल मीडिया से 

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस  अध्यक्ष राहुल गांधी ने वह किया जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी। पहले उन्होंने अपने भाषण के दौरान उनके विरोधियों द्वारा उन्हें ‘पप्पू’ कहने  पर टिपण्णी कहते हुए कहा ,” आप मुझे गाली दे सकते हैं, आप मुझे पप्पू कह सकते हैं, मगर मेरे भीतर किसी तरह की घृणा नहीं है। मैं आपके भीतर से घृणा को निकाल फेंकूंगा और प्यार भर दूंगा।”

अपने भाषण के अंत में राहुल गाँधी अचानक जादू की झप्पी देने पीएम मोदी के पास पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी और वे भी भौचक्के हो गए । पूरे सदन का माहौल ही बदल गया। हंसी के फव्वारे छूट पड़े। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के सभी सांसद भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाए। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया में हर ओर राहुल की इस ‘जादू की झप्‍पी’ की चर्चा होने लगी। राहुल के इस कदम को किसी ने नौटंकी कहा तो किसी ने मास्टर-स्ट्रोक ।

https://twitter.com/tahiramin_/status/1020229270549901312

https://twitter.com/TheDesiEdge/status/1020327612487356416

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment