You are here

जब प्रियंका को आया गुस्सा, अपने ही सिर पर दे मारा वाइन का गिलास, VIDEO वायरल

Priyanka Chopra breaks WIne glass on her head Breaking News आज की रिपोर्ट फिल्म बड़ी ख़बरें मनोरंजन समाचार 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अमेरिकन टीवी सीरिज ‘क्‍वांटिको‘ की शूटिंग कर रही हैं। लगातार शूटिंग करते-करते वे फ्रस्टेटेड हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर  एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे गुस्से में अपने सिर पर वाइन ग्लास तोड़ती नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो में वे ग्लास के साथ नजर आ रही हैं। पहले वे ग्लास में वाइन का सिप लेती हैं और  फिर थोड़ी देर बाद वे ग्लास को अपने सिर पर दे मारती हैं।इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन दिया है, “जब आप 9 से वाइन तक काम करते हैं तो ऐसा कुछ होता है। इसे घर पर ट्राई ना करें। कैप्शन के साथ प्रियंका ने हैशटैग दिए हैं”-#causeyouhadabadday #dontpissmeoff #DramaMama। इन हैशटैग के जरिए प्रियंका अपनी मां को परेशान ना होने की बात भी कहती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BfiyCvAgixh/

प्रियंका ने जो ग्लास अपने सर पर मारा है वो शुगर से बना होता है । ये शुगर का ग्लास, ग्लास जैसा दिखाई देता है लेकिन ये बहुत नाजुक होता है, जिसे तोड़ने में चोट नहीं लगती है।

Related posts

Leave a Comment