फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड,देखें पूरी लिस्ट
मुंबई में आयोजित हुए 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां एक ही मंच पर नजर आए। अवॉर्ड शो में फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ और न्यूटन का जलवा देखने को मिला । हिंदी मीडियम’ को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया । शाहरुख़ खान (रईस), अक्षय कुमार(टॉयलेट:एक प्रेमकथा) और रितिक रोशन (काबिल)को पछाड़ कर अभिनेता इरफ़ान ने हिन्दी मीडियम के लिए 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीत लिया है। फिल्म तुम्हारी सुलु में अपने बेहतरीन अभिनय से दिल जीतने वाली विद्या बालन को इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। क्रिटिक्स ने राजकुमार राव को फिल्म ‘ट्रैप्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर माना। जबकि जायरा वसीम को सीक्रेट सुपरस्टार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला । आलोचकों के बीच बेहद सराही गई अमित मसुरकर फिल्म ‘न्यूटन’ को क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म दिया गया ।
Thank you to @filmfare and our audience who have been part of my journey and also for giving this movie the adulation it has got! congratulations to the entire team! (2/2) #JioFilmFareAwards
— Irrfan (@irrfank) January 21, 2018
Thank you all you beautiful people for all the encouragement, love & support. @filmfare Best Actor (Critic) for #Trapped, Best Actor (supporting) for #BareillyKiBarfi & #Newton got the best film(Critic). Thank u Mom & U people, ur love keeps me going & inspires me to work harder. pic.twitter.com/8Q9a1vYtaQ
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 21, 2018
यहां देंखें: एक नज़र सभी अवॉर्ड की सूची पर
1. बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) : हिंदी मीडियम
2. बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) : न्यूटन
3.बेस्ट एक्टर (पॉपुलर): इरफान खान (हिंदी मीडियम )
4. बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): राजकुमार राव (ट्रैप्ड)
5. बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर): विद्या बालन (तुम्हारी सुलु)
6. बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)
7. बेस्ट डायरेक्टर : अश्विनी अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी )
8.बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कोंकना सेनशर्मा (ए डेथ इन द गंज)
9.बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल): राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)
10.बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल): मेहेर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)
11.बेस्ट एक्टर मेल शॉर्ट फिल्म: जैकी श्रॉफ (खुजली)
12. बेस्ट एक्टर फीमेल शॉर्ट फिल्म- शैफाली शाह (जूस)
13. बेस्ट म्यूजिक एलबम: जग्गा जासूस ( प्रीतम)
14. बेस्ट लिरिक्स : अमिताभ भट्टाचार्य – (उल्लू का पट्ठा ,जग्गा जासूस)
15. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) :अरिजीत सिंह (रोके ना रुके नैना बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
16.बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) :मेघना मिश्रा – नचदी फिरा (सीक्रेट सुपरस्टार)
17. बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी : अमित वी मसुरकर( न्यूटन)
18. बेस्ट डायलॉग : हितेश केवलिया (शुभ मंगल सावधान )
19. बेस्ट स्क्रीनप्ले : शुभशिष भूटानी (मुक्ति भवन)
20.लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स : माला सिन्हा,बप्पी लाहिरी



