You are here

राहुल गांधी ने बताया अपने वजन बढ़ने का सीक्रेट

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।  इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात की जनता से कनेक्ट होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने मंगलवार को कच्छ के अंजार की एक चुनावी जनसभा में कहा की गुजराती आतिथ्‍य-सत्‍कार की वजह से उनका वजन बढ़ता जा रहा है।राहुल ने कहा, ‘कल मेरी बहन (प्रियंका गांधी) मेरे घर आईं, उन्होंने कहा तुम्हारे किचन में सब गुजराती है, खाखड़ा गुजराती, आचार गुजराती, मूंगफली गुजराती। आप लोगों ने मेरी आदतें बिगाड़ दी क्योंकि इससे मेरा वजन बढ़ रहा है।’

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष कई बार यहां के होटलों, ढाबा और चाय की दुकानों पर खाते-पीते देखे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment