You are here

गुजरात की राजनीति में बड़ा भूचाल,हार्दिक पटेल की महिला के साथ सीडी वायरल

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल का महिला के साथ सीडी ने प्रदेश की राजनीति में तहलका मचा दिया है।यू-ट्यूब पर अपलोड इस वीडियो फुटेज की अवधि लगभग दस मिनट की है।वीडियो में दिख रहा शख्स हार्दिक पटेल जैसा दिख रहा है जो  एक महिला के साथ एक कमरे में नजर आ रहा है।

वीडियो के सामने आने के बाद हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा कि,’ अब गंदी राजनीति की शुरुआत हो गई है। मुझे बदनाम कर लो, कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, लेकिन गुजरात की महिलाओं का अपमान किया जा रहा है।‘

हार्दिक पटेल ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, “मैंने भी वायरल हुआ वीडियो देखा है। मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी ने ये सीडी की गंदी राजनीति की है। संजय जोशी जब कद्दावर नेता बन रहे थे, तब भी इस प्रकार की कोशिश हुई थी। मैं इन हरकतों से डरने या पीछे हटने वाले नहीं हैं जिसे जो उखाड़ना है उखाड़ ले। छाती ठोक कर बीजेपी के सामने लड़ेंगे। ”

बता दें कि ये वीडियो अश्विन साकड़सरिया ने जारी की है। सीडी जारी करने के बाद साकड़सरिया ने कहा की उनके पास  हार्दिक की ही नहीं बल्कि उनके कई साथियों की सीडी भी है।

Related posts

Leave a Comment