INDvNZ 1st ODI:न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया को मिली 6 विकेट से करारी हार
टॉम लाथम को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का ख़िताब मिला।
टॉम लाथम को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का ख़िताब मिला।
न्यूजीलैंड ने भारत को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम खेले गए पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली की सेंचुरी की मदद से 280 रन बनाए।इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड टीम ने 49 ओवर में महज चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लाथम ने शानदार 103* रनों की पारी खेली जबकि रॉस टेलर ने 95 रन बनाए। लाथम ने 95 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से अपने वनडे करियर की चौथी सेन्चुरी लगाई।टॉम लाथम को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का ख़िताब मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को गुप्टिल और मुनरो ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े।बुमराह ने मैच के 10वें ओवर में मुनरो (28रन, 35 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) को दिनेश कार्तिक से कैच कराया करा टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। दूसरा विकेट कप्तान केन विलियमसन (6) का रहा, जो 13वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर केदार जाधव को कैच दे बैठे।हार्दिक पंड्या ने 18वें ओवर में मार्टिन गुप्टिल (32 रन, 48 गेंद, पांच चौके) को आउट करके न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिराया।इसके बाद रॉस टेलर और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया।टेलर (95 रन, 100गेंद, आठ चौके)49वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर युजवेंद्र चहल को कैच दे बैठे।
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 29 रन पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए विराट और जाधव (12 रन, 25 गेंद, एक चौका) के बीच 42 रन की पार्टनरशिप हुई। चौथे विकेट के लिए विराट ने दिनेश कार्तिक ((37 रन, 47 गेंद, चार चौके) के साथ मिलकर 73 रन जोड़े। विराट और धोनी ((25 रन, 42 गेंद, दो चौके) ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी के ओवरों में तेजी से खेलते हुए 15 गेंद पर 26 रन बना डाले। कप्तान विराट कोहली ने अपने 200वें वनडे मैच को खास बनाते हुए शानदार सेंचुरी विराट ने 125 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद 121 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने चार , टिम साउदी ने तीन और मिचेल सेंटनर ने एक विकेट लिए।



