You are here

सहवाग के जन्मदिन पर ‘क्रिकेट के भगवान’ की ‘उल्टी बधाई’! पढ़िए सहवाग का दिलचस्प जवाब

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बर्थडे पर ट्विटर पर उन्हें बर्थडे विश करने वालों का मेला सा लगा है।सहवाग आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर  ने सहवाग को बेहद अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सचिन ने सहवाग को ट्विटर पर ‘उल्टी शुभकामनाएं’ भेजी हैं। सचिन ने बधाई देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो वीरू! नए साल के लिए शानदार शुरुआत करो।  मैंने तुम्हें जब भी फील्ड पर कोई सलाह दी, तुमने हमेशा उसका उल्टा ही किया।तो इस बार मैंने इस बार कुछ ऐसा ही किया।”

अपने ट्वीट के जरिये हमेशा चर्चा में रहने वाले सहवाग ने सचिन के उलटे ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,” थैंक यू गॉड जी। ऊपरवाला सब देख रहा है, ये तो सुना था, पर आज समझ आया, वो नीचे वालों के लिए लिखता कैसा है!”

आप नीचे सहवाग के जन्मदिन पर खास अंदाज में किए गए बर्थडे विश का आनंद लीजिये।

Related posts

Leave a Comment