You are here

नवंबर से तेज दौड़ेंगी 500 ट्रेनें, 2 घंटे तक कम होगा ट्रैवल टाइम

ट्रेन से सफ़र करने वालों के लिए अच्छी खबर है ।रेल मंत्रालय अगले महीने से लंबी दूरी की करीब 500 ट्रेनों के यात्रा के समय में दो घंटे तक की कटौती करने जा रही है।रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, “नवंबर महीने से नई समय सारणी जारी की जाएगी, जिसमें 500 ट्रेनों के यात्रा की समय सीमा कम कर दी जाएगी।”

इस फैसले के तहत रेलवे मौजूदा ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के वक्त में भी कटौती करेगी।इसी तरह लंबी दूरी की ट्रेनों के सफर के बीच पड़ने वाले उन छोटे स्टेशन के स्टॉपेज को बंद कर दिया जाएगा, जहां से कम यात्री सवार होते है। इसके अलावा लगभग 50 मेल और एक्प्रेस ट्रेनों को अपग्रेड करके सुपरफास्ट में बदल दिया जाएगा।

रेलवे अधिकारी के बताया कि , “हमारी योजना मौजूदा ट्रेनों के मैक्सिमम यूज की है। लंबी दूरी की ऐसी ट्रेनें जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद लौटने का इंतजार करती हैं।ऐसी ट्रेनों का इस अवधि में इस्तेमाल किया जा सकता है। “

रेल मंत्रालय इसके अलावा रेलवे ट्रैक और इन्फ्रास्ट्रक्टचर को अपग्रेड करने के अलावा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग पर भी काम होगा।

Related posts

Leave a Comment