You are here

Celebrity Classico 2017 Match Highlights: फुटबॉल में भी धोनी का जलवा,क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड स्टार्स को दी करारी शिकस्त

मुंबई के शाहजी राजे भोसले स्टेडियम में क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों के बीच खेले गए  चैरिटी फुटबॉल मैच में विराट की टीम ने रणबीर कपूर की टीम को  7-3 से हरा दिया। ये मैच अभिषेक बच्चन और विराट कोहली की फाउंडेशन चैरिटी के लिए फंड इट्ठा करने उद्देश्य से खेला गया है। 2 गोल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

विराट की टीम से पहला गोल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7वें मिनट में किया।धोनी ने अपना दूसरा गोल मैच के 39वें मिनट में किया। अनिरुद्ध श्रीकांत ने भी मैच के 41 वें और  51वें मिनट में गोल दागे। केदार जाधव(85 वें मिनट), विराट कोहली(92वें मिनट) और शिखर धवन(97वें मिनट) ने मैच में एक-एक गोल किए। बॉलीवुड स्टार्स के तरफ से 42वें मिनट में शाबिर अहलुवालिया ने पहला गोल किया। 57वें मिनट ने रणवीर कपूर और 89वें मिन में आदर जैन ने ऑल स्टार्स के लिए गोल किया।

https://www.youtube.com/watch?v=0Qjs2CtjNwg

भारतीय क्रिकेटर्स की (ऑल हॉर्ट एफसी स्क्वाड)- विराट कोहली, एमएस धौनी, शिखर धवन, के एल राहुल, रोहन बोप्पना, उमेश यादव, मनीष पांडे, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, श्रेयास अय्यर, युजुवेंद्र चहल, हार्दिक पांडे, जाहिर खान, जसप्रीत बुमराह, एस बद्रीनाथ, श्रीजेस्ट पी, पवन नेगी, दिगविजय रावत, अनूप श्रीधर, अनिरुद्ध श्रीकांत, मंगलदास ।

बॉलीवुड स्टार्स की टीम (ऑल स्टार्स एफसी स्क्वाड)- अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर,  अर्जुन कपूर , सिद्धांत मल्होत्रा, लिएंडर पेस, आदित्य राय कपूर, शूजीत सिरकार, डिनो मोर्या, कार्तिक आर्यन, अरमान जैन, शब्बीर आलूवालिया, निशांत मेहरा, सचिन जोशी, जिम सार्भ, विविआन, करण वीर मेहरा, अधर जैन, विक्रम थापा, रोहन श्रेष्ठ, हरप्रीत बावेजा, शशांक खेतान।

Related posts

Leave a Comment