FIFA U17 World Cup Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में कोलंबिया से 1-2 से हारी भारतीय टीम
फीफा अंडर 17 फुटबॉल विश्वकप में भारत को कोलंबिया ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हरा दिया।कोलंबिया के लिए दोनों गोल जुयान पेनालोजाने 49वें और 83वें मिनट में किए।भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है।भारत के लिए एक मात्र गोल जैक्सन सिंह ने 81वें मिनट में किया। इसी के साथ जैकसन फीफा विश्वकप में देश की ओर से पहला गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये।इससे पहले टीम को प्रारंभिक मुकाबले में अमेरिका से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
मैच के पहले हाफ तक दोनों ही टीमों का स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। लेकिन मैच के दूसरे हाफ में कोलंबिया ने शुरुआत से ही आक्रमण पर ध्यान केंद्रित किया। टीम को इसका फायदा 4 मिनट बाद ही मिला। 49वें मिनट में जुयान पेनालोजा ने गोल दाग कर कोलंबिया को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और कोलंबिया के लगातार दवाब बनाने के बाबजूद बढ़त लेने का मौका नहीं दिया। पूरा स्टेडियम दर्शकों की आवाज़ से गूंज उठा जब 81वें मिनट में मिडफील्डर जैकसन ने इतिहास रचते हुए फीफा विश्वकप का पहला गोल किया। बहरहाल,भारतीय दर्शकों की ख़ुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं सही और 83वें मिनट में पेनालोसा ने मैच का अपना दूसरा गोल दागते हुए कोलंबियाई टीम को फिर 2-1 की बढ़त दिला दी।
आज की इस हार के साथ ही भारतीय टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो गया है। भारत का अगला मुकाबला घाना के खिलाफ है।
