रियल लाइफ में दिसम्बर में हो सकती है ‘बाहुबली’ और ‘देवसेना’ की सगाई !
साउथ एशियन सिनेमा मैगजीन के फिल्म और फैशन क्रिटिक उमेर संधू ने ट्वीट कर कहा कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी इस दिसबंर सगाई करने वाले है।
साउथ एशियन सिनेमा मैगजीन के फिल्म और फैशन क्रिटिक उमेर संधू ने ट्वीट कर कहा कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी इस दिसबंर सगाई करने वाले है।
‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ में प्रभास (37) और अनुष्का शेट्टी (35) की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।फिल्म रिलीज होने के बाद जितनी चर्चा इसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की थी, उतनी ही चर्चा हॉट कपल अनुष्का और प्रभास लव अफेयर की थी। हालांकि, दोनों स्टार्स ने इस विषय पर मौन धारण कर रखा है।
‘बाहुबली’ फैन्स के लिए आज बड़ी खबर आई कि इस साल दिसंबर में दोनों कपल सगाई करने जा रहे हैं। साउथ एशियन सिनेमा मैगजीन के फैशन और फिल्म क्रिटिक उमेर संधू ने प्रभास और अनुष्का के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि,’प्रभास और अनुष्का आनेवाले दिसंबर के महीने में सगाई करने जा रहे हैं।’
दूसरे ट्विट में उमेर ने लिखा कि,’ इस कपल के करीबी दोस्त ने बताया है कि ये लोग अब औपचारिक तौर पर रिलेशन में हैं और एक दूसरे से प्रेम करते हैं और एक दूसरे का ख्याल भी रखते हैं।’ अपने अगले ट्वीट में उमेर ने लिखा की ‘प्रभास और अनुष्का अपने रिलेशनशिप के औपचारिक ऐलान के सही समय का इंतज़ार कर रहे है और दोनों 7 साल पहले रिलीज़ हुई फिल्म ‘बिल्ला’ के समय से एक साथ हैं।’
गौरतलब है कि प्रभास और अनुष्का ‘बाहुबली’ के अलावा 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘बिल्ला’ और 2013 में आई फिल्म ‘मिर्जी’ में साथ काम कर चुके हैं।
हाल ही में अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी जिसमें ‘बाहुबली’ की पूरी टीम यानी प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दुग्गाबाती को रवीना टंडन के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था।



